उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

शांतरशाह के बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड में बड़ा मोड़, साजिश का मुख्य आरोपी गिरफ्तार::

हैप्पी के हत्यारों के गिरेबा तक पहुंच चुकी पुलिस, कई पुलिस टीमें अन्य बदमाशों को लेकर सीमावर्ती राज्यों में दे रही दबिश.......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पतंजलि रोड स्थित देव धर्म कांटा के पास बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक निवासी शांतरशाह को छुटमलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब हत्या की साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका और वारदात में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। 14 सितंबर को देव धर्म कांटा, शांतरशाह के पास 28 वर्षीय बाइक मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।

पुरानी रंजिश ने बढ़ाई दुश्मनी

पुलिस के मुताबिक, हैप्पी और मुख्य आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। वर्ष 2022 में इस्तकार के खिलाफ एक युवती को भगाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। पुलिस का कहना है कि इस्तकार को शक था कि उसकी गिरफ्तारी के पीछे हैप्पी की पुलिस मुखबिरी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और दुश्मनी बढ़ती गई।

जेल से बाहर आने के बाद भी जारी रही तनातनी

पुलिस के अनुसार, जेल से बाहर आने के बाद इस्तकार के कथित रूप से स्मैक के धंधे में शामिल होने की जानकारी सामने आई। आरोप है कि हैप्पी उसे पुलिस से पकड़वाने की धमकी देता था। इसी रंजिश और कथित पैसों की मांग को लेकर दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया।

पहले रेकी, फिर गोली मारकर हत्या

पुलिस के मुताबिक, हैप्पी को रास्ते से हटाने के लिए इस्तकार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने 12 सितंबर को घटनास्थल की रेकी की थी। इसके बाद 14 सितंबर को मौका देखकर हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद है

पुलिस टीम में ये रहे शामिल…..

  1. कोतवाल अमरजीत सिंह
  2. वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक सिरसवाल,
  3. बाजार चौकी प्रभारी विकास रावत,
  4. शांतरशाह चौकी प्रभारी अजय कुमार
  5. उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज
  6. हेड कांस्टेबल राजवर्धन,
  7. कांस्टेबल विकास थापा,
  8. कांस्टेबल सतेन्द्र चौधरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!