उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार से स्नान कर वापस लौट रही “महिला यात्रियों” से भरी “स्कॉर्पियों कार” डिवाइडर से टकराकर पलटी::

9 महिलाओं समेत एक बच्ची की बची जान, 2 महिलाओं को आई गंभीर चोटे.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के क्रिस्टल वर्ल्ड के समीप महिला यात्रियों से भरी स्कॉर्पियों कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में गंगा स्नान कर सहारनपुर लौट रही महिलाओं से भरी स्कॉर्पियो कार क्रिस्टल वर्ल्ड के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो महिलाएं घायल हो गईं, जबकि चालक समेत अन्य महिलाएं और बच्ची बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार पुडण गांव थाना गागालहेड़ी क्षेत्र, जिला सहारनपुर निवासी नौ महिलाएं और एक बच्ची स्कॉर्पियो से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आई थीं। रविवार को स्नान के बाद सभी वापस घर लौट रही थीं। जैसे ही कार शांतरशाह चौकी क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड के पास पहुंची, तभी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अजय कुमार मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और कार में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। हादसे में हरियाली (50) और बबीता (45) घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार कार में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!