उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

54 सफाईकर्मी, फिर भी गंदगी का अंबार, कलियर में नगरवासियों और जायरीनों की सेहत पर मंडराया खतरा::

करीब 10 माह से नहीं हुई स्थायी दरगाह प्रबंधक की तैनाती, नगर ईओ ने कही ये बात?.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) देश-विदेश से जायरीनों की आमद वाले कलियर में सफाई व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है। नगर पंचायत और दरगाह क्षेत्र में कुल 54 सफाई कर्मचारी तैनात होने के बावजूद कई स्थानों पर गंदगी के ढेर और गंदा पानी दिखाई दे रहा है। इससे मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों और जायरीनों में बुखार समेत अन्य गंभीर बीमारियों को लेकर चिंता बनी हुई है। वही कलियर कोतवाली के समीप भी नालियों में गंदगी भरने से फरियादियो को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत पिरान कलियर में 38 सफाई कर्मचारी, जबकि दरगाह क्षेत्र में 16 कर्मचारी सफाई व्यवस्था में लगाए गए हैं। इसके बावजूद दरगाह परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं आ पा रही है। उर्स/मेले में भी सफाई व्यवस्था जीरो रही। जिसके कारण स्थानीय नगरवासियों और जायरीनों को जगह-जगह कूड़ा और गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई और कूड़ा उठाने की व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी नहीं होने से स्थिति बिगड़ रही है। वहीं, बरसात के बाद जमा पानी के कारण मच्छरों की संख्या भी बढ़ी है। ऐसे में बुखार और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।

करीब 10 माह से स्थायी प्रबंधक नहीं…….

दरगाह कार्यालय में करीब 10 माह से स्थायी प्रबंधक की तैनाती नहीं हुई है। वर्तमान में तहसीलदार विकास अवस्थी को अतिरिक्त प्रबंधक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। स्थायी व्यवस्था नहीं होने का असर दरगाह की व्यवस्थाओं पर भी पड़ने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों और जायरीनों ने प्रशासन से सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी, कूड़ा उठान और मच्छर नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

नगर ईओ और सफाई इंचार्ज ने कही ये बात?…..

पिरान कलियर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी (ईओ) कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय में तैनात सभी कर्मचारी नियमित रूप से सफाई- व्यवस्था में लगे हैं। सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था के साथ साथ कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया जा रहा है। वही दूसरी ओर सफाई इंचार्ज राव सिकंदर ने कहा कि दरगाह कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर सफाई व्यवस्था करने में लगे हुए हैं। लेकिन कुछ झूला सर्कस ग्राउंड, हज हाउस समेत अन्य क्षेत्र नगर पंचायत के अधीन आने के कारण नगर पंचायत की जिम्मेदारी बनती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!