उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलियर में मनचले युवक पर छेड़छाड़ का आरोप, भरे बाजार में हुई जमकर धुनाई:: 

भीड़ के बीच युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल… (देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स/मेले की मुख्य रस्में भले ही पूरी हो चुकी हों, लेकिन कलियर में भीड़ और चहल-पहल अभी भी बरकरार है। इसी बीच देर रात भरे बाजार से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है। बताया जा रहा है कि एक युवक पर कुछ लड़कियों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और अभद्रता करने का आरोप लगा। आरोप लगते ही मौके पर माहौल गरमा गया। लड़कियों और आसपास मौजूद लोगों का गुस्सा इस कदर भड़का कि युवक को सरेआम पकड़ लिया गया। और उसकी जमकर धुनाई कर दी। वायरल वीडियो में कुछ लड़कियां एक युवक का कॉलर पकड़े हुए उसे बाजार के बीच लेकर आती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद मौके पर मौजूद भारी भीड़ दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में युवक लहूलुहान होता नजर आ रहा है। वही इसी दौरान किसी ने यह पूरा घटनाक्रम अपने कैमरे में कैद कर लिया। जोकि अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटनाक्रम ने कलियर के बाजार और उर्स क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर युवक ने ऐसा क्या किया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया? क्या वास्तव में छेड़छाड़ हुई थी या फिर किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा? हालांकि, युवक पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!