उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार में दौड़ी “तबादला एक्सप्रेस”::

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 दरोगा-एएसआई इधर से उधर.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) जिले में पुलिसिंग को और धार देने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। जिले में तबादला एक्सप्रेस दौड़ाते हुए 12 उपनिरीक्षकों एवं सहायक उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। नई तैनाती के साथ कई महत्वपूर्ण चौकियों पर नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी तबादला सूची के अनुसार एसआई मनोज रावत को श्यामपुर थाने से कोतवाली रुड़की भेजा गया है। वहीं एसआई संजीत कंडारी को हर की पौड़ी चौकी से हटाकर एसएसआई श्यामपुर की जिम्मेदारी दी गई है। एसआई अंशुल अग्रवाल को रानीपुर कोतवाली से स्थानांतरित कर हर की पौड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है। एसआई उमेश कुमार को शांतशाह चौकी से लखनौता चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एसआई देवेंद्र पाल को बाजार चौकी से हटाकर थाना कनखल भेजा गया है। एसआई समीर पांडे को रेल चौकी से स्थानांतरित कर लक्सर बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में एसआई अमित नौटियाल को कनखल से इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया है। एएसआई प्रमोद सिंह को पुलिस लाइन से सीओ सिटी कार्यालय और एएसआई युवराज को सीओ सिटी कार्यालय से थाना बुग्गावाला भेजा गया है। वहीं एसआई अजय को लखनौता से शांतशाह चौकी प्रभारी, एसआई विपिन कुमार को लक्सर बाजार चौकी से रेल चौकी प्रभारी तथा एसआई पुष्कर चौहान को कनखल से बाजार चौकी ज्वालापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चौकियों पर बदले चेहरे, बढ़ी जिम्मेदारी……

एसएसपी के इस फेरबदल से जिले की कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों पर अब नए प्रभारी नजर आएंगे। हर की पौड़ी, इमलीखेड़ा, लखनौता, शांतशाह, रेल, लक्सर बाजार और ज्वालापुर जैसी महत्वपूर्ण चौकियों की कमान बदली गई है। माना जा रहा है कि इस बदलाव का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ अधिकारियों को उनकी क्षमता के अनुरूप नई जिम्मेदारियां देना है। नई तैनाती के बाद अब इन अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने और आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने की चुनौती होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!