उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

रहमतपुर गांव पर फिर टूटा हादसे का कहर::

नौगजे पीर के पास बुझ गया एक ओर घर का चिराग, कुछ दिन पहले भी एक्सीडेंट में दो युवकों की गई थी जान.......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के रहमतपुर गांव के लिए शनिवार की सुबह एक बार फिर ऐसी खबर लेकर आई, जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। पिरान कलियर रोड पर नौगजे पीर के पास ई-रिक्शा से आमने-सामने की हुई भीषण भिड़ंत में 28 वर्षीय प्रभात की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, कुछ ही दिनों पहले इसी गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि एक और घर का चिराग सड़क हादसे में बुझ गया। जानकारी के मुताबिक प्रभात शनिवार सुबह करीब 10 बजे कोर कॉलेज की ओर से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह रहमतपुर स्थित नौगजे पीर के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि प्रभात गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। देखते ही देखते उनकी सांसें थम गईं और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कुछ देर पहले तक सड़क पर जिंदगी की रफ्तार में घर लौट रहा युवक अब बेजान पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।रहमतपुर में हुए सड़क हादसे ने ग्रामीणों के जख्म फिर हरे कर दिए हैं। कुछ दिन पहले दो युवकों की दर्दनाक मौत के बाद अब प्रभात की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। एक के बाद एक हादसों से ग्रामीणों में दहशत और परिवारों में अपनों को खोने का दर्द गहरा होता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!