उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलियर उर्स/मेले के दौरान फिर हादसा:

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर…(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:- (बुरहान राजपूत) पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मेहवड़ कलां के समीप एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक महिला और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देख राहगीरों ने तत्काल मदद के लिए हाथ बढ़ाया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वही इस संबंध कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!