उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

वर्तमान विधायक के भांजे पर गंभीर आरोप::

फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी,पुलिस से कार्रवाई की मांग.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले की एक विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक के भांजे पर कथित तौर पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर स्थानीय स्तर तक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कोटा मुरादनगर शिकायतकर्ता का आरोप है कि विधायक के भांजे ने उसके साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद से वह और उसका परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसी को लेकर उसने पुलिस अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में शिकायतकर्ता ने घटना से जुड़े तथ्यों का उल्लेख करते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। वहीं, मामला वर्तमान विधायक के परिवार से जुड़ा होने के कारण इसकी संवेदनशीलता और बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले संज्ञान में आया है। जांच मे आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!