उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

“बोल बम” के जयघोष के बीच थम गई जिंदगी:

पतंजलि के पास हरियाणा के कांवड़िए की मौत.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कांवड़ यात्रा के दौरान बुधवार को बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के पतंजलि के पास एक कांवड़िए की सोते वक्त अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार श्रद्धालु की मौत अचानक हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान सुनील (45 वर्ष), निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कांवड़िया सुनील अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार आया था।

फाइल फोटो

इसी दौरान वह आराम करने के पतंजलि के समीप सोया हुआ था अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला हृदय गति रुकने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!