उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हार नहीं मानी… इतिहास रच दिया::

किसान के बेटे आरव सैनी ने NEET में AIR 1579 हासिल कर रुड़की किया टॉप......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कड़ी मेहनत दृढ़ संकल्प ओर आत्मविश्वास के दम पर कलियर क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा निवासी आरव सैनी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1579 प्राप्त की है।

ओर 648 अंक हासिल कर रुड़की को टाप किया है ओर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उसकी इस सफलता पर उसे बधाई दे रहे हैं।

क्षेत्र के मोहम्मदपुर पांडा निवासी आरव सैनी ने अपनी सफलता का श्रेय लगातार मेहनत, परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने नीट की तैयारी के लिए देहरादून में रहकर कोचिंग की। सफलता का यह सफर आसान नहीं था। आरव पहले बार असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। हर असफलता को सीख में बदलते हुए अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया। आरव सैनी के पिता पैसे से किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उनकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

आरव सैनी की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है ओर परिजनों ने उसकी इस सफलता को लेकर उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । आरव के पिता मदनलाल ने कहा कि आरव ने हाईस्कूल इंटर की पढ़ाई श्फील्ड स्कूल से को ओर हाईस्कूल में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किय ओर इंटर में 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे इसके बाद उसने डाक्टर बनने की इच्छा जाई और कोचिंग के लिय देहरादून चला गया ओर वही रहकर कोचिंग की पिता ने बताया कि उसकी पढ़ाई को लेकर परिजनों ने हर संभव प्रयास किया है जिसके बाद आरव ने यह साबित कर दिया है कि लगन, मेहनत और धैर्य के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उसकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!