उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज:

कथिक ऑडियो वायरल में पूर्व विधायक पर जाति सूचक शब्द बोलने और गंदी-गलियां देने का लगा था आरोप......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर चर्चाओं में है। एक व्यक्ति ने प्रणव सिंह चैंपियन पर गाली गलौज और धमकाने का आरोप लगाया है।

फाइल फोटो

इस मामले में पीड़ित की तरफ पुलिस को तहरीर भी दी गई है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

क्या था घटनाक्रम?……..

जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के संजीव कुमार और प्रणव सिंह चैंपियन के बीच गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद कथित रूप से चैंपियन की ओर से संजीव को फोन पर भद्दी गालियां दी गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

फाइल फोटो

आरोप है कि घटना को लेकर बात करने पर पूर्व विधायक चैंपियन ने कार चालक को जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने और परिवार की महिलाओं के साथ दुष्कर्म कराने की धमकी दी. इस मामले में भीम आर्मी भी मैदान में उतर गई. उन्होंने कोतवाली पहुंचकर चैंपियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी।

फाइल फोटो

जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। वही चैंपियन के गनर ने भी कार सवार लोगों पर गाली देने और वाहन में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं, जिस पर पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!