उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

निर्जला एकादशी पर आई.पी.एस. कॉलेज ने पेश की मानवता की मिसाल:

तपती धूप में बांटा शीतल जल.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ (आई.पी.एस.) कॉलेज ने सेवा और मानवता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

बेड़पुर चौक पर आयोजित शीतल जल सेवा (प्याऊ) के माध्यम से राहगीरों, यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को ठंडा मीठा पेयजल वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया गया।

दिनभर चले इस सेवा अभियान में सैकड़ों लोगों ने शीतल जल ग्रहण कर राहत महसूस की। लोगों ने संस्थान की इस सराहनीय पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज में सेवा और सद्भाव का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

इस मौके पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि निर्जला एकादशी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और मानव कल्याण की भावना को सशक्त करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी में प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है। ऐसे सेवा कार्य समाज में प्रेम, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आई.पी.एस. कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन को भी अपनी प्राथमिकता मानता है। सेवा अभियान के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने समाज में सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

निर्जला एकादशी के इस पावन अवसर पर आई.पी.एस. कॉलेज की यह पहल न केवल लोगों को गर्मी से राहत देने वाली साबित हुई, बल्कि मानवता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी का सशक्त संदेश भी दे गई। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जल सेवा में योगदान दिया। इस पुण्य कार्य में रोहिणी शर्मा, अमित राधे, गोरखनाथ गिरी, आशीष सैनी, दीपा सैनी, मनजीत कौर, आंचल देवी, सरिता देवी, शिवम कम्बोज, राजीव, प्रीति, अन्नू, साक्षी, दीपा देवी, शिवानी लोहान, शिवानी सैनी, पंकज, मोहन एवं प्रवीण सहित सभी कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!