उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

CM धामी के नाम पर 5.10 लाख की ठगी:

पतंजलि कर्मचारी ने साथी को दुकान का सपना दिखाकर लगाया चूना....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) धर्मनगरी हरिद्वार में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पतंजलि संस्थान के एक कर्मचारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से करीबी संबंध होने का दावा कर अपने ही साथी कर्मचारी को लाखों रुपये का चूना लगा दिया।

फाइल फोटो

आरोप है कि आरोपी कर्मचारी और उसकी पत्नी ने ज्वालापुर क्षेत्र में नगर निगम की दुकान आवंटित कराने का झांसा देकर पीड़ित से 5 लाख 10 हजार रुपये ऐंठ लिए।

Cm पुष्कर सिंह धामी

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने भरोसा दिलाया था कि उनकी पहुंच सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक है और मुख्यमंत्री के निजी सचिव (पीएस) के माध्यम से ज्वालापुर के सेक्टर-2 बैरियर के पास नगर निगम की दुकान आसानी से आवंटित कराई जा सकती है।

इसी विश्वास में आकर उसने किस्तों में लाखों रुपये दे दिए। समय बीतने के बाद भी जब दुकान का आवंटन नहीं हुआ तो पीड़ित को खुद के साथ ठगी होने का एहसास हुआ। उसने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन पैसे लौटाने के बजाय उसे धमकियां मिलने लगीं।

फाइल फोटो

आरोप है कि आरोपी दंपति ने रकम मांगने पर जान से मारने तक की धमकी दी। मामले में पुलिस स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दिए।

फाइल फोटो

जिसके बाद ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी कर्मचारी और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!