
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहुचर्चित अंकिता भंडारी मामले से जुड़े BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को कोर्ट ने आज जेल भेज दिया है। राठौर की जमानत याचिका भी नामंजूर कर दी गई है। वहीं, पुलिस ने जांच के दौरान एक्सटॉर्शन की धारा भी बढ़ाई है।

इससे एक दिन पहले देहरादून की डालनवाला पुलिस और एसओजी ने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर को हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में की गई है।
फिलहाल पूर्व MLA सुरेश राठौर बुरे फंसते नजर आ रहे है, कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
मामले की सुनवाई के दौरान सुरेश राठौर को न्यायालय में पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया हैं।



