
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अतमलपुर बौगला बाईपास के पास एक खेत में युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई।

प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।वही,आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर खेत में पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।
बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के गंभीर निशान मिले हैं, जिससे साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

आशंका है कि हमलावरों ने बेरहमी से सिर कुचलकर युवक को मौत के घाट उतारा और शव को खेत में फेंककर फरार हो गए। वही अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।



