
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने देहरादून जिले के पुलिस महकमे में बहुत बड़ा फेरबदल किया है। जिसके बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

कप्तान ने एक साथ 50 से ज्यादा थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है। ये तबादले देर रात किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि नए एसएसपी ने देहरादून जिले की खस्ताहाल कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ये ट्रांसफर किए हैं। तबादला एक्सप्रेस जद में 6 इंस्पेक्टर, 40 दरोगा और 8 महिला दारोगा शामिल हैं। वही पुलिस लाइन से कई दरोगाओं को मैदान में उतारा गया हैं।




