उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

मंदिर में खून से सनी रात: चोरी करते पकड़ा गया, तो बुजुर्ग सेवादार को हथौड़ी से उतारा मौत के घाट, 48 घंटे में कातिल गिरफ्तार….(देखिए वीडियो)

हत्या के प्रयुक्त उपकरण बरामद

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार के भोगपुर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक मंदिर में चोरी के दौरान बुजुर्ग सेवादार की निर्मम हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फाइल फोटो

मृतक की पहचान बुजुर्ग सेवादार राजवीर के रूप में हुई है, जो मंदिर में ही सेवा करते थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी 11 अप्रैल की रात चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा था। जैसे ही वह ताला तोड़ रहा था, पास में सो रहे राजवीर की नींद खुल गई।

सांकेतिक फोटो

खुद को पकड़े जाने के डर से आरोपी ने हैवानियत की हद पार करते हुए हथौड़ी से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मंदिर से इन्वर्टर, एम्पलीफायर और चढ़ावे की नकदी लेकर फरार हो गया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में आक्रोश भी देखा गया।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल: फोटो

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और सीओ लक्सर के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र का सहारा लिया। आखिरकार बुधवार को टांडा भागमल क्षेत्र में आरोपी को उस वक्त दबोच लिया गया, जब वह चोरी का सामान ठिकाने लगाने की फिराक में था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ी, पेचकस और चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब का आदी है और नशे की लत ने उसे इस जघन्य अपराध की ओर धकेल दिया।

फाइल फोटो

इस अंधे कत्ल का इतनी जल्दी खुलासा करने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की है। फिलहाल आरोपी को हत्या और चोरी की धाराओं में जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में मुख्य रूप से सीओ देवेन्द्र सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, व.उ.नि. नितिन चौहान, उ.नि. यशवीर सिंह नेगी व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!