उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों के बंपर तबादले: मैदान में लंबे समय से डटे जवानों को चढ़ाया पहाड़

पहाड़ से नीचे उतारते हुए पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर सूची जारी....

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड के गढ़वाल परिक्षेत्र में 106 दरोगाओं को मैदान से पहाड़ पर चढ़ाने और पहाड़ से नीचे उतारते हुए पुलिसकर्मियों की ट्रांसफर सूची जारी की गई।

गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने देर रात गढ़वाल परिक्षेत्र के 106 दरोगाओं को पहाड़ से मैदान और मैदान से पहाड़ पर ट्रांसफर किया है। आईजी गढ़वाल ने वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत कर्मचारियों के स्थानांतरण किए हैं।

ट्रांसफर

दरअसल, अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की वार्षिक स्थानान्तरण नीति-2020 के अनुक्रम में गढ़वाल परिक्षेत्र के जिलों में मैदानी और पर्वतीय जिलों में निर्धारित समयावधि पूरी करने वाले कर्मचारियों का पहाड़ी जिलों से मैदानी जिलों और मैदानी जिलों से पहाड़ी जिलों में ट्रांसफर किया।

जारी आदेश के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में तैनात उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। लंबे समय से मैदानी क्षेत्रों में कार्यरत उपनिरीक्षकों को पर्वतीय जिलों में और पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात कर्मियों को मैदानी जनपदों में भेजा गया है।

देखिए लिस्ट……

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!