उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई सुपरवाइजर: 50 हजार रुपए की रिश्वत के चलते बेचा जमीर, प्रमोशन के नाम पर रखी थी डिमांड

बीते कई दिनों से विभाग बटोर रहा हैं सुर्खियां

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के बीच सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने हरिद्वार में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। देहरादून सतर्कता सेक्टर की ट्रैप टीम ने रुड़की में बाल विकास विभाग की एक सुपरवाइजर को प्रमोशन के नाम पर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई के बाद विभागीय तंत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सुपरवाइजर राखी सैनी 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई हैं।

जानकारी के अनुसार, सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए कार्यालय बाल विकास अधिकारी, रुड़की ग्रामीण द्वितीय हरिद्वार में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को शिकायतकर्ता सपना कश्यप से प्रमोशन कराने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग से संपर्क कर आरोप लगाया था कि प्रमोशन के लिए उनसे रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद सतर्कता टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में थाना सतर्कता सेक्टर देहरादून में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सतर्कता विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!