
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले में ईद-उल-फितर की नमाज सकुशल सम्पन्न हो गई हैं। जहां पर मुस्लिम समुदाय के बड़े तबके ने ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच हो रहे युद्ध के विरोध में काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की गई। वही मौलानाओं ने देश में भी अमन चैन खुशहाली की दुवाएं मांगी।
शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड में ईद उल फितर के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। क्षेत्र की ईदगाह, चौक जामा मस्जिद समेत सभी प्रमुख मस्जिदों के आसपास पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था।

पुलिस टीमों ने ड्रोन से निगरानी की। इसके साथ ही पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे थे, आज हुई ईद उल फितर के मौके पर मस्जिदो में हाथों पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने के लिए पहुंचे।
नमाजियों ने बताया कि अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध को लेकर उन्होंने विरोध जताया है। इस तरह से 165 बच्चियों के साथ हिंसा हुई और निर्दोषों को मारा गया इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं।

वही ईदगाह और मस्जिद में इमाम ने खुत्बा दिया, जिसके बाद नमाज अदा कराई गई। वही ईद उल फितर की नमाज के दौरान देश में अमन चैन खुशहाली और शांति की दुवाएं की गई। सुरक्षा के लिहाज से खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा।
