
क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) हरिद्वार विश्वविद्यालय, रुड़की में “इंडस्ट्री–एकेडमिया सिनर्जी एवं रेगुलेटरी अफेयर्स (IASRA-2026)” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हाइब्रिड मोड में सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य उद्योग, शैक्षणिक संस्थानों और नियामक निकायों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) मोहनदत्त आहूजा ने कहा कि फार्मा क्षेत्र में तेजी से बदलाव के दौर में इंडस्ट्री और एकेडमिया के बीच तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान और कौशल विकास पर जोर देने की बात कही।
कार्यक्रम में राहुल खैतान, मदन धीमान, प्रो. (डॉ.) अनुज नौटियाल और प्रो. (डॉ.) राजीव शर्मा सहित कई विशेषज्ञों ने उद्योग की चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार रखे।
संरक्षक सीए एस. के. गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।



