
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के समीप पुलिया पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में पानी के टेंकर ने बाइक सवार को रौंदा दिया।

जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया हैं। वही पुलिस ने पानी के टेंकर और बाइक सवार को कब्जे में ले लिया हैं। बताया जा रहा है कि पानी का टैंकर हाइवे पर पानी भिजवाने का काम करता है, वही पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की अल सुबह एक व्यक्ति बाइक से रूड़की से हरिद्वार की ओर जा रहा था, जैसे वह बढ़ेड़ी राजपूतान के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे हाइवे के पानी के टैंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। और किसी ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
वही पुलिस ने पानी के टैंकर और बाइक को कब्जे में लिया हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने में लगी हुई है, और मृतक के परिजनों से संपर्क साधने के प्रयास में लगी हुई हैं।



