उत्तराखंडहरिद्वार

लंबे समय से मैदानी जिलों में जमे थानेदार चढ़ेंगे पहाड़?, उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर 344 पुलिसकर्मियों के तबादले

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने चलाई तबादला एक्सप्रेस....(देखिए तबादला लिस्ट)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड पुलिस में लंबे समय से मैदानी जिलों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस दरोगा, कांस्टेबल के साथ हेड कांस्टेबल को भी पहाड़ी इलाकों की हवा लेनी होगी।

लंबे समय से मैदानी इलाकों में जमे महकमे के इन लोगों को पहाड़ी इलाकों के थानों में तैनाती दी जाएगी। वही पहाड़ी इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों को मैदानी इलाकों में भेजा गया।

जिसको लेकर आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने शनिवार को 344 पुलिसकर्मियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं।

तबादला सूची में एएसआई, हेड कांस्टेबल व कॉन्स्टेबल शामिल हैं।

वार्षिक स्थानान्तरण नीति-2020 के अनुक्रम में गढ़वाल परिक्षेत्र के जिलों में मैदानी और पर्वतीय जिलों में निर्धारित समयावधि पूरी करने वाले कर्मचारियों का पहाड़ी जिलों से मैदानी जिलों और मैदानी जिलों से पहाड़ी जिलों में ट्रांसफर किया गया।

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया है कि पहाड़ी जिलों से मैदानी जिलों में ट्रांसफर पुलिसकर्मी एएसआई 9, हेड कॉन्स्टेबल 45 और कॉन्स्टेबल 106 का ट्रांसफर किया गया है।

वहीं मैदानी जिलों से पर्वतीय जिलों में एएसआई 13, हेड कॉन्स्टेबल 49 और 122 कॉन्स्टेबल का ट्रांसफर किया गया है। परिक्षेत्र के कुल 344 कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!