कलियर का चुनावी दंगल: अकरम प्रधान ने खेली चुनावी शतरंज की चाल
मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कांग्रेस प्रत्याशी अकरम प्रधान की पत्नी के हक में किया जनसंपर्क,मांगे वोट...
क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) पिरान कलियर नगर पंचायत चुनाव में एक बार फिर अकरम प्रधान ने कांग्रेस प्रत्याशी पत्नी हाजरा बानो के लिए चुनावी शतरंज की चाल चली हैं।
पहले उन्होंने सहारनपुर सांसद इमरान मसूद विधायक फुरकान अहमद और अनुपमा रावत के नेतृत्व में जनसभा बुलाकर चुनावी समीकरण बदले थे।
जिसके बाद अब उन्होंने मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन के साथ डोर टू डोर नगर पंचायत वासियों के घरों में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी के हक में चुनावी प्रचार कर अपनी ताकत दिखा दी हैं।
अकरम प्रधान का अलग अंदाज और स्टार प्रचारको से विरोधी खेमों की टेंशन बढ़ गई हैं। और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन की चुनावी दस्तक ने विरोधी खेमों में ओर अधिक हलचल बढ़ गई हैं।
इस बार नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 17,200 से अधिक मतदाता छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। लेकिन राजनीति का लंबा अनुभव रखने वाले अकरम प्रधान का एक एक कदम चुनावी रण में मौजूद विरोधियों के दिलों की धड़कन बढ़ रहा हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के बढ़ते कुनबे से अकरम प्रधान गदगद नजर आ रहे हैं।