Blog

जिलेभर में सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में मनाई गई महात्मा गांधी- लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, हुआ ध्वजारोहण 

हाथो में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान चलाकर दिया गया संदेश 

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) भारत में 2 अक्टूबर एक बेहद विशेष तिथि है क्योंकि इस दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था।

(फाइल फोटो)

ये दोनों ही हस्तियां भारत के इतिहास से लेकर वर्तमान तक और आने वाले भविष्य में भी प्रासंगिक बनी रहेंगी। 2 अक्टूबर को जन्मे मोहन दास करमचंद गांधी जिन्हें प्यार से बापू कहते हैं, तो दूसरी तरफ हैं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जिन्हें गुदड़ी के लाल कहा जाता है।

हज हाउस पिरान कलियर में हुआ ध्वजारोहण:(फोटो)

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी- लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हरिद्वार जिलेभर में सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया। वही पिरान कलियर के हज हाउस और नगर पंचायत कलियर की ओर से दोनो महापुरूषों की जयंती मनाई गई।

नगर ईओ भगवंत सिंह बिष्ट स्वच्छता अभियान:(फोटो)

नगर पंचायत पिरान कलियर ईओ भगवंत सिंह बिष्ट और कर्मचारियों की ओर से ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद नगर ईओ भगवंत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया गया। और नगरवासियों को स्वच्छता अभियान का पाठ पढ़ाया।

वही दूसरी ओर राज्य हज समिति द्वारा हज हाउस पिरान कलियर में हज अधिकारी मोहम्मद अहसान द्वारा हज कर्मचारियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वही जिलेभर की अन्य संस्थाओं में भी दोनो महापुरूषों की जयंती मनाई गई।

पिरान कलियर ईओ भगवंत सिंह बिष्ट:(फोटो)

ईओ भगवंत सिंह बिष्ट ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि दोनो महापुरुष सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा। उन्होंने देशहित में अहम योगदान दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!