उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

टेंपो से पुलिस को कुचलने की कोशिश, गन्ने के खेत में घुसकर बदमाश ने झोंकी गोली::

जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरिफ नाम का बदमाश घायल, अस्पताल में भर्ती.......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) खानपुर क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास करने पर संदिग्ध ने पुलिसकर्मियों पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश की और टेंपो लेकर फरार हो गया। पीछा करने पर धर्मपुर मार्ग स्थित श्मशान घाट के पास टेंपो छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रात में चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर पुलिस टीम के साथ शाहीपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिकंदरपुर की ओर से एक संदिग्ध टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने टेंपो रोकने के बजाय पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया और खानपुर की ओर भाग निकला। चौकी प्रभारी ने तत्काल इसकी सूचना खानपुर कोतवाली प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ संदिग्ध टेंपो की तलाश में रवाना हुए। पुलिस टीम ने धर्मपुर मार्ग पर श्मशान घाट के नजदीक टेंपो को घेर लिया। खुद को घिरता देख चालक टेंपो सड़क पर छोड़कर पास के गन्ने के खेत में घुस गया। पुलिस के अनुसार, खेत में छिपे संदिग्ध ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया और उपचार के लिए सीएचसी लक्सर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उप जिला चिकित्सालय रुड़की रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात अभय सिंह मौके पर पहुंचे। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आरिफ पुत्र खलील निवासी टोडा जलालपुर, कोतवाली रुड़की बताया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मामला क्षेत्र के एक मंदिर में हुई चोरी के मामले में फरार चल आरोपियों से भी जुड़ा हो सकता है। हालांकि इस संबंध में पुलिस की विस्तृत पूछताछ और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ और आरोपी के आपराधिक इतिहास समेत पूरे मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!