उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

मंगलौर महिला हत्याकांड का पुलिस ने 18 घंटे के भीतर किया खुलासा:

प्रेम-प्रसंग के चलते हुए सौतेली बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर दिया हत्याकांड को अंजाम,एसपी देहात ने किया मामले का खुलासा.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नहर किनारे मिला महिला की लाश और हत्याकांड का पुलिस ने 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मृतका की सौतेली बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी, कि नहर किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। जिसके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए थे। और शव कब्जे में लेकर उसको मोर्चरी में रखवा दिया था। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जल्द खुलासा करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे, उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए तत्काल टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि आरोपी आकाश चौहान और मृतका की पुत्री उन्नति के बीच प्रेम प्रसंग था। पुलिस के मुताबिक, मृतका अपनी बेटी को इस संबंध को लेकर बार-बार समझाती थी। प्रेम संबंध में मां को बाधा मानते हुए उन्नति ने प्रेमी आकाश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, दोनों ने सरिता को बुढ़ाना से ब्रेजा कार में बैठाया और हरिद्वार जाने की बात कही। रास्ते में दोनों ने महिला को पकड़ लिया और चाकू से उसका गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को मंगलौर नहर पुल के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका की सौतेली बेटी और उसके हत्याकांड में शामिल प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!