उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हर कदम पर पहरा, हर मोड़ पर जिम्मेदारी:

कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न कराने वाले पुलिसकर्मियों और SPO को मिला सम्मान, IPS निशा यादव ने दी शाबाशी....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी निभाने वाले SPO (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) के योगदान को भी सम्मान मिला। कांवड़ यात्रा के सफल समापन के बाद देर शाम बहादराबाद कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में एसपी क्राइम एवं यातायात की जिम्मेदारी संभाल रहीं निशा यादव ने ट्रॉफी देकर पुलिसकर्मियों और SPO को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्तों की आवाजाही के बीच यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रही। ऐसे में SPO ने भी पुलिस टीम के साथ लगातार ड्यूटी निभाते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मान के दौरान एसपी क्राइम और यातायात IPS निशा यादव ने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने में पूरी टीम की मेहनत होती है। पुलिसकर्मियों के साथ SPO ने भी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी निभाई, जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। ट्रॉफी सम्मान मिलने के बाद SPO के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया।पुलिस अधिकारियों ने भी टीम के सभी सदस्यों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा की सफलता सामूहिक प्रयास, सतर्कता और बेहतर समन्वय का परिणाम है। वही एसपी क्राइम ने शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी क्राइम और यातायात निशा यादव, सीओ यातयात रुड़की बिपेन्द्र सिंह, सीओ संजय चौहान, कोतवाल अमरजीत सिंह, शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!