उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

प्रदेश महासचिव राव शेर मोहम्मद ने दरगाह साबिर पाक में की चादर-पोशी:

कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, दरगाह साबिर पाक के साहिबजादा शाह यावर मियां ने कराई दुआएं.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद राव शेर मोहम्मद ने दरगाह साबिर पाक पहुंचकर अकीदत के साथ चादर-पोशी और फूल पेश किए। उन्होंने दरगाह साबिर पाक में हाजिरी लगाकर अमन, खुशहाली और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी।इस दौरान उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। बुधवार को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार पूर्व हज कमेटी के चेयरमैन रहे राव शेर मोहम्मद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों के साथ मिलकर दरगाह साबिर पाक पहुंचे। इस दौरान दरगाह साबिर पाक के साहिबजादा शाह यावर मियां ने राव शेर मोहम्मद की चादर-पोशी कराई और उनके लिए विशेष दुआएं कीं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राव शेर मोहम्मद ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश महासचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनता और संगठन के प्रति जवाबदेही भी है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत, समर्पण और संघर्ष के दम पर ही संगठन मजबूत होता है। आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर मीरहसन प्रधान जौरासी, शमशाद चेयरमैन, राव इरशाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख, रौनक प्रधान, हाजी गुलशाद सिद्दीकी, राव नफीस पुंडीर, राव अयाज पुंडीर, राव शाहनजर, राजा राणा, बाबर राणा, राव सलमान, राव फरमान, राव सदाकत, सम्मून अहमद, आशु मुल्तानी, राव शेरु, राव वसीम, राव फरमान, राव ताज मोहम्मद, राव इस्तियाक, राव आशु, सोनू तनवीर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!