उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलियर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन:

तमंचे-कारतूस के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कलियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

फाइल फोटो

पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान धनौरी क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध 12 बोर तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कलियर पुलिस टीम को शुक्रवार शाम कलियर-धनौरी नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग: फाइल फोटो

इसी दौरान पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुष्यंत उर्फ सहदेव और गुड्डू राणा के पास से एक-एक अवैध 12 बोर तमंचा तथा कारतूस बरामद हुए, जबकि तीसरे आरोपी सूरज के कब्जे से एक अवैध चाकू मिला।

पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रात के समय धनौरी क्षेत्र में चोरी या अन्य वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थे और इसी कारण अपने साथ अवैध हथियार लेकर घूम रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

फाइल फोटो

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुष्यंत उर्फ सहदेव (28 वर्ष) और गुड्डू राणा (20 वर्ष) निवासी ग्राम कितास, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) तथा सूरज (19 वर्ष) निवासी केदारपुरम फेस-1, बेगमपुर, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल गणेश तोमर, कांस्टेबल विक्रम और कांस्टेबल परवेज अली शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!