उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

रिश्ते का खूनी अंत:

पत्नी को पानी में ज़हर देकर मारने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस ने किया हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) करीब पांच माह से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहे डॉक्टर पति को आखिरकार बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

फाइल फोटो

पुलिस का दावा है कि आरोपी ने इलाज के बहाने अपनी पत्नी को पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा वैज्ञानिक साक्ष्यों और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर हुआ है।

फाइल फोटो

मामले की शुरुआत 4 फरवरी 2026 को हुई, जब ग्राम मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने कोतवाली बहादराबाद में अपनी बहन की संदिग्ध मौत को लेकर मुकदमा दर्ज कराया।

फाइल फोटो

शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी बहन के पति अफजाल ने सुनियोजित साजिश के तहत इलाज के नाम पर उसे जहरीला पदार्थ मिला पानी पिला दिया,जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले का जल्द पटाक्षेप करने के दिशा-निर्देश दिए।

कोतवाल अमरजीत सिंह:फोटो

उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने गठित टीम के साथ मिलकर तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य जुटाए गए, पोस्टमार्टम कराया गया और बिसरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया।

एफएसएल रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों ने हत्या की आशंका को मजबूत किया, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने स्वयं विवेचना संभाली और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी।

लगातार दबिश और साक्ष्यों के आधार पर करीब पांच माह बाद आरोपी डॉक्टर अफजाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपित अफजाल ने बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से बीमार चल रही थी। जिसके कारण उसने परेशान होकर उसे जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपित पति अफजाल को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैं। इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, उप निरीक्षक करम सिंह चौहान, कांस्टेबल अरुण चमोली, कांस्टेबल विकास थापा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!