उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

नाइट ड्यूटी से वापस लौट रहे चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत:

गहरी खाई में कार, पुलिस महकमे में शौक की लहर....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) टिहरी जिले से एक ऐसी दुखद खबर सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे ही नहीं बल्कि आम लोगों की आंखें भी नम कर दी हैं। शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहे।

मंगलवार सुबह ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौटने की राह पर निकले विनोद शर्मा को शायद यह भी नहीं पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।

उप निरीक्षक विनोद शर्मा:फोटो

बताया जा रहा है कि लगातार ड्यूटी और थकान के बीच रास्ते में उन्हें नींद की झपकी आ गई। देखते ही देखते उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद उन्हें खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फाइल फोटो

यह खबर जैसे ही पुलिस विभाग और परिजनों तक पहुंची, हर कोई स्तब्ध रह गया। जिस अधिकारी ने अपना जीवन जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में समर्पित कर दिया, वह खुद एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। उनके निधन से विभाग ने एक कर्मठ, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी खो दिया है।

घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। सहकर्मियों की आंखें नम हैं, क्योंकि उन्होंने न केवल एक अधिकारी बल्कि एक अच्छे इंसान और साथी को खो दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!