उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

दो महिला दरोगाओं समेत पुलिस विभाग में 13 दारोगाओं का प्रमोशन:

इन्हें मिली इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी,तीसरे सितारे के साथ बढ़ेगा रुतबा......(देखिए लिस्ट)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पुलिस महकमे में कार्यरत कर्मियों के लिए अच्छी खबर है. लंबे इंतजार के बाद उन्हें पदोन्नति का तोहफा दिया जा रहा है।

उत्तराखंड पुलिस के 13 उप निरीक्षकों की पदोन्नति से जुड़ा आदेश जारी कर दिया गया है मुख्यालय की ओर से इन सभी 13 दारोगाओं को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति दी गई है।

लंबे इंतजार के बाद दारोगाओं की पदोन्नति:

उत्तराखंड पुलिस में पिछले लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे 13 दारोगाओं को आखिरकार तीसरा सितारा लगाने वाला है। पुलिस मुख्यालय ने इन सभी दारोगाओं के प्रमोशन से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है।

13 दरोगाओं की प्रमोशन लिस्ट

दरअसल, निरीक्षक नागरिक पुलिस के खाली पदों के सापेक्ष उत्तराखंड पुलिस उपनिरीक्षक एवं निरीक्षक सेवा नियमावली 2018 में मौजूद प्रावधानों के अनुसार गठित विभागीय चयन समिति की संस्तुति पर इन सभी 13 उप निरीक्षकों को पदोन्नति के आदेश किए गए हैं। जिसमें दरोगा मनोज कुमार कोठारी, मो. यूनुस, ठाकुर सिंह रावत, भारू सिंह चौहान,जयपाल सिंह चौहान,राजीव उप्रेती, संध्या रानी, प्रवीण कुमार, सुनील सिंह बिष्ट, दर्शन कुमार, राकेश भट्ट, राधिका नबियाल, रमेश सिंह नेगी को उप निरीक्षक से निरीक्षक बनाया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!