
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में संत गुरु रविदास की जयंती की शोभायात्रा के उपरांत हुए हिंसक बवाल पथराव और फायरिंग मामले में पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कड़ा एक्शन लिया हैं।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले में लापरवाही बरतने वाले तेज्जुपुर चौकी इंचार्ज समेत 3 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया हैं।
कप्तान ने एसपी देहात की रिपोर्ट के आधार पर तीनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की हैं।
रिपोर्ट में बताया गया कि तीनों पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर नहीं पहुंचें।

और ना ही समय रहते हुए आला अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसएसपी के एक्शन के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ हैं।
ये था घटनाक्रम?……
भगवानपुर थाना क्षेत्र बिनारसी गांव में रविवार को संत गुरु रविदास की जयंती की शोभा यात्रा के उपरांत हुए हिंसक बवाल पथराव और फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी।

इस घटना में आनंद पुत्र लक्ष्मीकांत और मांगेराम की भी मौत हो गई और घरों के अंदर आगजनी भी की गई थी, जिसके बाद पुलिस में मोर्चा संभालते हुए मामला शांत कराया था।
और दोनों लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया था। वही पुलिस कप्तान ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया था। और साथ पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाने और अफवाह पर ध्यान न देने की अपील भी की थी।
