मंगलौर पुलिस का सुपर फास्ट खुलासा: महज 8 घंटे के भीतर लूट की वारदात करने वाले 2 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में बदमाशों पर कहर बनकर टूट रही हैं जिले की पुलिस....(देखिए वीडियो)

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार से लूट के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटों के भीतर सुपर फास्ट खुलासा कर दिया हैं।

पुलिस ने वारदात में शामिल दो लुटेरों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने दोनों शातिर लुटेरों से लूटी गई बाइक, लैपटॉप और अन्य सामान उनके कब्जे से जब्त किया हैं। पुलिस दोनों लुटेरों के खिलाफ विधिक कार्यवाही में जुटी हुई हैं।

हरजौली जट निवासी आयुष शर्मा ने सोमवार की देर रात स्वयं के साथ लूट की घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की। और सूचना आला अधिकारियों को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और मंगलौर सीओ विवेक कुमार के पर्यवेक्षक में तत्काल टीम का गठन किया।

और अधीनस्थ अधिकारियों को जल्द खुलासा करने के दिशा-निर्देश दिए।

कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने तत्काल एक्शन लेते घटनास्थल पर पहुंचे। और बारीकी से जांच की। और जिम्मेदारी नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज को सौंपी।

उच्च अधिकारियों के विश्वास पर खरा उतरे हुए नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने महज 8 घंटों के भीतर मामले का पटाक्षेप कर दिया। और मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करते हुए वारदात में शामिल 2 लुटेरों को गिरफ्तार कर किया।
पुलिस टीम ने लुटेरों से लूट कर लेकर बाइक, लैपटॉप, बैग समेत अन्य सामान जब्त कर लिया हैं। वही पुलिस दोनों शातिर लुटेरों के खिलाफ विधिक कार्यवाही में जुटी हुई हैं।
गिरफ्त में आए आरोपियो का नाम और पता
- राहुल कुमार मोहकम निवासी ग्राम मन्नाखेडी थाना मंगलौर हाल पता मौ०पुर जट्ट कोत० मंगलौर
- गौतम कुमार पुत्र राकेश निवासी ग्राम मौहम्मदपुर जट्ट कोत० मंगलौर जिला हरिद्वार
बरामद माल…
- एक लैपटाप- लूटा हुआ
- एक बैग – लूटा हुआ
- एक पावर बैक- लूटा हुआ
- घटना मे प्रयुक्त मो०सा० स्पे० बिना नम्बर
पुलिस टीम…
- नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज
- कांस्टेबल पंकज चौधरी
- कांस्टेबल सुधीर
- कांस्टेबल विक्रान्त
- कांस्टेबल सिकन्दर



