पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश की 11वीं पुण्यतिथि पर भाभी देवर ने की अलग-अलग शोक सभाएं: भगवानपुर विधायक ममता राकेश बोली…छोटे भाई बेटे जैसे होते हैं, मंत्री जी के पद चिन्हों पर चलकर किए जा रहे विकास कार्य….(देखिए वीडियो)
पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने भी दी श्रद्धांजलि

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश की 11वीं पुण्यतिथि पर भगवानपुर में भाभी देवर ने अलग-अलग दो शोक सभाएं की हैं। इस दौरान दोनों सभाओं में भावुकता दिखाई दी और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद किया गया।
वही भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने अलग-अलग सभाओं पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि सुबोध राकेश स्वगीर्य सुरेंद्र राकेश के छोटे भाई हैं। और छोटा भाई हमेशा बेटे जैसा होता हैं।
वही पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने कहा वो अपने सिस्टम की राजनीति कर रहे हैं, हम अपने सिस्टम की राजनीति कर रहे हैं। पारिवारिक कलह जो थी, वो खत्म हुई हैं लेकिन हमारी राजनीति अलग-अलग हैं।

भगवानपुर विधानसभा में शनिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गई।
विधायक ममता राकेश ने अपने पति की याद में भगवानपुर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा।
तो वही पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश के छोटे भाई भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने भाई की याद में रविदास मंदिर में श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दोनों सभाओं में स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों सभाओं में भावुकता दिखाई दी और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश द्वारा किए गए विकास कार्यों को याद किया गया।

वही भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने अलग-अलग सभाओं पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि सुबोध राकेश स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश के छोटे भाई हैं। और छोटा भाई हमेशा बेटे जैसा होता हैं। मंत्री जी सभी को साथ लेकर चलते थे, आज उनके पद चिन्हों पर चलकर क्षेत्र के विकास कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि वह भी श्रद्धांजलि सभा में आए। और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करे।

वही पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुरेंद्र राकेश उनके आदर्श रहे हैं। और राजनीति गुरु भी हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री जी से उन्हे हमेशा कुछ ना कुछ सीखने को मिला हैं।
वही उन्होंने अलग-अलग शोक सभाओं पर कहा कि वो अपने सिस्टम की राजनीति कर रहे हैं, हम अपने सिस्टम की राजनीति कर रहे हैं। पारिवारिक कलह जो थी, भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन हमारी राजनीति अलग-अलग हैं। इस दौरान विधायक ममता राकेश और पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने श्रद्धांजलि देने आए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया है।
