उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

“पापा मुझे बचा लो”! हाईकोर्ट के वकील की बेटी से रेप और हत्या के नाम का डर दिखाकर साइबर ठगो ने की 6 लाख रुपए की ठगी

व्हाट्सएप कॉल कर जेल भेजने का दिखाया डर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा...(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

साइबर अपराधियों ने हाईकोर्ट के एक वकील की बेटी के साथ रेप और हत्या जैसे संगीन अपराध का झूठा डर बनाकर पीड़ित परिवार से करीब 6 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर कलियर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(फाइल फोटो)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुम्मावाला निवासी योगेश कुमार सैनी का का बेटा नोएडा में एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करता है। जोकि कुछ समय पहले घर पर आया हुआ था।

(फाइल फोटो)

3 फरवरी को पीड़ित के पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और कहा कि तुम्हारे बेटे और उसके साथी का नाम रेप और हत्या के एक मामले में सामने आया है।

फाइल फोटो

आरोपी ने उसको तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की धमकी दी। और वही हूबहू बेटे की आवाज आई कि “पापा मुझे बचा लो, मुझे जेल भेजने की बात कही जा रही है।”

इसके बाद साइबर ठगों ने खुद पीड़ित से संपर्क किया और मामला निपटाने के नाम पर पैसों की मांग की। बदनामी और बेटी के भविष्य की चिंता में आकर पीड़ित ने ठगों के बताए गए खातों में अलग-अलग किश्तों में करीब 6 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

राशि ट्रांसफर होने के बाद 5 लाख रुपए की अतिरिक्त डिमांड की गई, जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने कलियर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार

कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इस तरह की कॉल से घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!