
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महंत इन्द्रेश अस्पताल के हेड ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ इकबालपुर में किया गया।
कार्यालय का उद्घाटन भारतीय सर्व धर्म सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी आदिल फरीदी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में सामाजिक, धार्मिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आदिल फरीदी ने कहा कि महंत इन्द्रेश अस्पताल लंबे समय से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रहा है।
लोगो के स्वास्थ्य की चिंता जताते हुए महंत इन्द्रेश के महाराज ने हरिद्वार जिले में 100 कार्यालय खोलने का निर्णय लिया हैं। जिसमें आज इकबालपुर में हेड ब्रांच कार्यालय खुलने से जिले के लोगों को इलाज, परामर्श और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी एक ही स्थान पर सुलभ हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय सर्व धर्म सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुँचाना है, चाहे वह किसी भी धर्म या समुदाय से संबंधित हो। आदिल फरीदी ने आगे कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य सबसे बड़ी आवश्यकता है और ऐसे संस्थानों का विस्तार समाज के लिए वरदान साबित होता है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों में पूरा सहयोग दिया जाएगा। इसके साथ ही ट्रस्ट द्वारा गरीब लड़कियों की शादी और पढ़ाई में भी सहयोग किया जाता हैं।
इस दौरान उन्होंने लाइफ केयर अस्पताल प्रबंधन को इस नई पहल के लिए मुबारकबाद दीं और आशा व्यक्त की कि यह कार्यालय हरिद्वार जिले के लोगों के लिए एक मजबूत स्वास्थ्य सहायता केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इस दौरान झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती, पूर्व विधायक एवं राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, पूर्व राज्यमंत्री मो.आयाज, आर्शिल अजीम, नईम, एजाज प्रधान, दिलशाद प्रधान, अरशद अली, डॉ० मो० अशजद, डॉ० मो० शोयब अंसारी, डॉ० मोहित कुमार कालरा, मो० परवेज, शकील, गोल्डन भाई समेत अन्य मौजूद रहें।
