Blog

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रैली में बीजेपी के पूर्व विधायक की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में कराया भर्ती

पूर्व विधायक संजय गुप्ता को कराया गया अस्पताल में भर्ती

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनरैली के दौरान पूर्व विधायक संजय गुप्ता की तबियत खराब हो गई।

आनन फानन में मौके पर मौजूद बीजेपी के कार्यकताओं ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार कराया जा रहा हैं।

वहीं बताया जा रहा है कि फिलहाल पूर्व विधायक संजय गुप्ता की तबियत ठीक है। लेकिन बीजेपी के बड़े नेता उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।

हरिद्वार में रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी:(फोटो)

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे जहां पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के लिए कई जनसभाओं को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लक्सर क्षेत्र में प्रत्याशी देवेंद्र चौधरी के पक्ष में चुनावी जनरैली कर रहे थें। इसी दौरान लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता की अचानक तबियत खराब हो गईं।

बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी तबियत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!