निर्दलीय प्रत्याशी शबनम अंजुम ने अध्यक्ष पद पर भरी हुंकार
पहले सभासद अब निर्दलीय कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बड़े नेताओं को चने चबा रही हैं "शबनम अंजुम, जानिए किस नेता की पत्नी हैं शबनम अंजुम "
क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) पिरान कलियर राजनीति का गढ़ माना जाता है। यह गढ़ निकाय चुनाव में राजनीतिक मोहरों की बिसात में फंसकर रहे गया है।
क्योंकि इस बार कई दलीय नेता निर्दलीय होकर कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर हुंकार भर रहे है। वही इस सीट पर भाजपा ने अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है।
वही निर्दलीयों की सूची में निर्वतमान सभासद और निर्दलीय अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार ” एडवोकेट शबनम अंजुम” का नाम भी शामिल हैं।
“एडवोकेट शबनम अंजुम” वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हज कमेटी सदस्य अकरम साबरी की पत्नी हैं। अकरम साबरी ने अपनी पत्नी शबनम अंजुम को चुनावी मैदान में उतारा हैं। उनके मैदान में उतरने के बाद से एक बार कलियर की राजनीति के समीकरण बदल गए।
पहले सभासद अब निर्दलीय कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बड़े नेताओं को चने चबा रही हैं “एडवोकेट शबनम अंजुम”…..
कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट शबनम अंजुम की हुंकार से राजनीति समीकरण बदल गए है। एडवोकेट शबनम अंजुम ने सभासद रहते हुए अपने पांच साल के कार्यकाल में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा दी है। और जनता के दुख सुख में हमेशा उनके साथ खड़ी रही।शबनम अंजुम चुनावी दंगल में बड़े नेताओं को चने चबा रही हैं।
विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे…निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट शबनम अंजुम
निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट शबनम अंजुम ने कहा कि सभासद पद पर रहते हुए उनके द्वारा अनेकों विकास कार्यों कराए गए हैं। गरीब जनता की छोटी छोटी समस्याओं के निदान से लेकर कई अहम मुद्दों को लेकर नगर की जनता के बीच जाएंगे। और नगर पंचायत की जनता का सहयोग उनके साथ हैं। उन्हें आशा हैं कि इस बार नगर की जनता उनको अध्यक्ष पद पर जीत दिलाने में पूर्ण सहयोग करेगी। अगर नगर की जनता ने मौका दिया तो नगर का चहुंमुखी विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।