उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

नागल पलुनी गांव में बवाल, दोनों तरफ से जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थरबाजी

बच्चों के मामूली विवाद में खूनी संघर्ष में कई लोग घायल...(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले के कलियर थाना क्षेत्र के नागल पलुनी गांव में बच्चों मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।

बच्चों का मामूली विवाद इतना बढ़ा कि उनके परिजन भी एक-दूसरे पर टूट पड़े और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलें। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।

पत्थरबाजी और लाठी-डंडों से हुई मारपीट:

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर के समय बच्चों के बीच शुरू हुई नोकझोंक ने अचानक तूल पकड़ लिया। बच्चों के विवाद में बड़ों के शामिल होते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लेकिन कुछ ही मिनटों में यह दोनों पक्षों के परिजनों के बीच हिंसक टकराव में बदल गया।

दोनों तरफ से पत्थरबाजी की गई और लाठी-डंडों से जमकर हमला किया गया. इस झड़प में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस हिंसक झड़प में एक पक्ष से रियासत, साहिब और गफ्फार घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष से शहजाद और मुजफ्फर घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल गांव में दोनों पक्षों में तैनाव की स्थिति बनी हुई हैं। पुलिस ने चौकसी बनाई हुई हैं।

क्या कहते हैं इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी?……

इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया हैं। किसी को भी गांव का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। तहरीर आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!