Blog

राज्य में अधिकारियों और कर्मचारियों के बंपर होंगे तबादले, औपचारिक तौर पर आज हट जाएगी चुनावी आचार संहिता

पुलिस महकमे में भी चल सकती हैं तब्दाला एक्सप्रेस, कई पुलिसकर्मी पर गिर सकती हैं गाज...सूत्र

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके है। अब प्रदेश में चुनाव नतीजे आने के बाद आज यानी गुरुवार को औपचारिक तौर पर आदर्श चुनाव आचार संहिता हट जाएगी।

इसके चलते ही राज्य में अब विकास के कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अधिकारियों और कर्मचारियों के बंपर तबादले होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

इसके साथ ही कई पुलिस महकमे में चौकी, थानेदार, और कोतवाल की कुर्सी भी खिसक सकती हैं।

वही सूत्र बताते हैं कि पुलिस महकमे में कई चौकी प्रभारियों, थानेदारो पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। खराब परफॉर्मेंस और अखबार की सुर्खियों में रहने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही हो सकती हैं। इसके साथ ही कई पुलिसकर्मियों को उनकी जगह तैनात किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!