ब्रेकिंग न्यूज़.. सुबह तड़के पथरी पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़
एक तस्कर के पैर में लगी गोली, आला अधिकारी मौके पर मौजूद

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) पथरी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग होने पर गोली लगने से एक गौ तस्कर घायल हो गया।
पुलिस ने घायल गौ तस्कर को पकड़ लिया। और घायल गौ तस्कर को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वही पुलिस पूरे मामले की जानकारी में जुटी हुई हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर गौकशी करने की फिराक में हैं। जिससे समय रहते गौवंश को जिंदा बचाया जा सकता हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने गौ तस्करों की घेरा बंदी की। गौ तस्करों ने स्वयं को घिरता देख फायर झोंक दिया,जवाबी फायरिंग में गोली लगने से बदमाश गौ तस्कर घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद हैं और जानकारी में जुटी हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी पथरी मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की जानकारी जुटा रही हैं। वही एसपी देहात स्वपन किशोर भी सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी में जुटे हुए है।