उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा ने तोड़ा रिकॉर्ड: करीब साढ़े चार करोड़ शिव भक्तों ने हरिद्वार से भरा जल

डीएम और एसएसपी ने कांवड़ यात्रा 2024 के समापन की आधिकारिक घोषणा, महाकाल शिवशंकर का किया जलाभिषेक

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा 2024 के समापन की आधिकारिक घोषणा हो गई है।

जिसके बाद डीएम और एसएसपी हरिद्वार ने कांवड़ यात्रा के सकुशल सम्पन्न होने पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे।

जहां पर उन्होंने बरसाती बुंदियो के बीच मुख्य मंदिर पहुंचकर महाकाल शिवशंकर का जलाभिषेक किया। और जिले में अमन शांति और सद्भाव बना रहने की कामना की।

(फाइल फोटो)

कांवड़ यात्रा 2024 में छुटपुट घटनाओं को छोड़कर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कांवड कावड़ यात्रा समापन होने की आधिकारिक घोषणा कर दी हैं।

जिसके बाद अधिकारियों तौर पर कांवड़ यात्रा का समापन हो गया हैं। कांवड़ यात्रा को हर साल उत्सव की तरह देखा जाता है।

जब सड़कों पर कांवड़ियों का जत्था निकलता है तो हर तरफ शिव भगवान के ही जयकारे लगते सुनाई देते हैं। ऐसे में हर तरफ उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला हैं।

हालांकि इस बार पंचक में कांवड़ यात्रा पड़ी है। लेंकिन इसके बावजूद भी करीब साढ़े चार करोड़ शिव भक्तों ने हरिद्वार से जल भरकर अपने गंतव्य को वापस लौट गए।

जिसके बाद शुक्रवार को जिले के आला अधिकारियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर कांवड़ मेले यात्रा के समापन की घोषणा कर दी हैं। और साथ ही दोनो वरिष्ठ अधिकारियों ने भोले बाबा को नमन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!