
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता अमित सैनी अपनी कार से रुड़की से धनौरी की ओर आ रहे थे।
जैसे ही वह दोनों सड़कों के बीच रुड़की – धनौरी मार्ग पर पहुंचा तो उसकी कार अनियंत्रित पेड़ से टकरा गई। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवा दिया हैं। 
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष अमित सैनी अपनी कार से किसी कार्य से रुड़की गया था।

जैसे ही वापस वह रुड़की-धनौरी मार्ग पर दो सड़कों बीच पहुंचा तो उसकी कार डिसबैलेंस हो गई। जिसके कारण कार पेड़ से टकरा गई। और नीचे खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भिजवा दिया हैं। इस हादसे के बाद से मृतक अमित सैनी के घर में कोहराम मचा हुआ है।

थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में अमित सैनी की मौत हो गई। वही घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई हैं। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।



