भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कार दुर्घटना में मौत
हादसे में जिलाध्यक्ष की पत्नी और बच्चे बुरी तरह घायल, ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार
क्लिक उत्तराखंड:- (ब्यूरो)
हरिद्वार:- हरिद्वार भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वही इस हादसे में उनकी पत्नी और बच्चे बुरी तरह घायल हो गए।
जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। जबकि उनकी पत्नी सुमन देवी की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।
(संजय कुमार फाइल फोटो)
बहादराबाद धनौरी मार्ग पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
(फाइल फोटो)
टक्कर इतनी जोरदार थी। हादसे में मोर्चा के जिलाध्यक्ष की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे घायल हो गए।
(फाइल फोटो)
इस हादसे में जिलाध्यक्ष की पत्नी सुमन देवी की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। वही ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार (45) की मौत हो गई। पत्नी सुमन देवी और बेटा अभिजीत सिंह 12 वर्ष जिला अस्पताल में भर्ती है, सुमन देवी की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। बेटी तनुश्री 15 वर्ष, अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के मोर्चरी में भिजवा दिया हैं। तहरीर आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।