उत्तराखंड

नम आंखों के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्दे खाक किए गए ताज़िए

अशूरा के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सबील लगाकर बांटा लंगर और शर्बत......

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम की दसवीं को ताजिया जुलूस निकाला गया।

अखाड़ा खेलते हुए ग्रामीण

इसके बाद नम आंखों से सभी ताजिये कर्बला के मैदान में सुपुर्द-ए-खाक किए गए। कर्बला जाते समय लोग मरसिया पढ़ते हुए चल रहे थे।

हरिद्वार जिले के बढ़ेडी राजपूतान, सलेमपुर, गढ़मीरपुर समेत अन्य गांवों में मोहर्रम के मौके पर अकीदतमंदों में ताजिया जुलूस निकाला।

जिसमें करीब आधा दर्जन से ज्यादा ताजिये पंरपरागत मार्ग से होते हुए देर शाम नदी किनारे बनाई गई कर्बला पहुंचे।

ताजिया जुलूस देखने के लिए जगह-जगह महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ जुटी। लोगों ने ताजिया जुलूस पर लंगर लुटाया।

इसके साथ ही अखाड़ा खेल गया। जहां पर लोगों ने हसन हुसैन की याद में जमकर नारे लगाए। और तमाम लोग ताजिये के पीछे नम आंखों से मरसिया पढ़ रहे थे।

इसी दौरान पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच ताजियों को गांव से बाहर हाइवे से निकाला। जहां पर सभी ताजिये कर्बला के मैदान में पहुंचे जहां पर उन्हें नम आंखों से सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!