क्लिक👆उत्तराखंड:- (बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से लगने से एक किशोर की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। और साथ ही घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
शुक्रवार को फईम निवासी बढ़ेडी राजपूतान अपने दो दोस्त लोमान और अजीम के साथ एक बाइक से सवार होकर बढ़ेडी राजपूतान से ज्वालापुर की ओर जा रहा था। तभी नेशनल हाईवे पर ख्याति ढाबे के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमे तीनो युवक सड़क पर जा गिरे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फईम निवासी बढ़ेडी राजपूतान की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके दोनो साथी गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए अस्पताल भिजवाया। वही घायल दोनो युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। और साथ ही मृतक किशोर के घर में कोहराम मचा हुआ हैं। बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि फईम निवासी बढ़ेडी राजपूतान की मौके पर मौत हो गई। जबकी दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।