उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार विश्वविद्यालय की दहलीज पर पहुंचे स्कूली छात्र-छात्राएं::

आधुनिक शिक्षा और करियर के नए रास्तों से हुए रूबरू......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) स्कूली शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा की राह कैसी होगी और भविष्य में करियर के कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं। इसकी जानकारी देने के उद्देश्य से पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, रुड़की के छात्र-छात्राओं ने हरिद्वार विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधुनिक शिक्षा व्यवस्था, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और शैक्षणिक सुविधाओं को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, आधुनिक प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों और संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा के महत्व और भविष्य में उपलब्ध करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि बदलते दौर में किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक और तकनीकी शिक्षा भी बेहद जरूरी है। विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आधुनिक शैक्षणिक माहौल और तकनीकी सुविधाओं को देखकर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए विकल्पों को समझने का मौका मिला। शिक्षकों ने भी इस पहल को विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करने में उपयोगी बताया। इस अवसर पर दोनों शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों एवं अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के साथ उनके भीतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने का आत्मविश्वास भी पैदा करते हैं। उधर, विवि प्रशासन की ओर से कहा गया कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान और बेहतर करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!