उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हाईकोर्ट से झटका, लेकिन अब मिली “सुप्रीम” राहत::

सुप्रीम कोर्ट से आदित्य वर्धन के परिवार को बड़ी राहत, पांच साल पुरानी FIR से लेकर चार्जशीट और आपराधिक कार्यवाही तक सब रद्द......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) करीब पांच साल से चल रही कानूनी लड़ाई में आदित्य वर्धन और उनके परिवार को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने देहरादून के गढ़ी कैंट थाने में दर्ज एफआईआर, चार्जशीट और इस मामले से जुड़ी पूरी आपराधिक कार्रवाई को रद्द कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां और न्यायमूर्ति अतुल एस. चंदुरकर की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद दिया। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में देहरादून के गढ़ी कैंट थाने में प्रियाक्षी क्षेत्री द्वारा आदित्य वर्धन समेत छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद परिवार ने उत्तराखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन मार्च 2025 में हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद परिवार के सदस्य नेशनल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णकांत के कार्यालय पहुंचे और कानूनी मदद मांगी।कृष्णकांत के कार्यालय के माध्यम से परिवार को सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके बाद सर्वोच्च अदालत में मामले की सुनवाई हुई और अब सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर, आरोपपत्र समेत पूरी आपराधिक कार्यवाही निरस्त करने का आदेश दे दिया। इस फैसले से परिवार को करीब पांच साल से चल रही कानूनी परेशानी से राहत मिली है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को परिवार के लिए बड़ी कानूनी राहत माना जा रहा है। वहीं, कृष्णकांत के कार्यालय के माध्यम से मिली सहायता भी चर्चा में है। नेशनल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्णकांत का कहना है कि संस्था जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। संस्था की ओर से विधिक सहायता और जनहित से जुड़े मामलों को न्यायालय तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आदित्य वर्धन के परिवार को मिली यह राहत इसी कानूनी सहायता की एक अहम उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!